हापुड़ में मनाया गया यूपी दिवस, किया सम्मानित

हापुड़ । नगर के राम लीला मैदान में उतर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाइव सुना, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई एवं केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पत्र वितरित किय गये ।
साथ ही खेल प्रतियोगिता में कुश्ती, रस्सा कसी भी हुई। इस अवसर पर आदरणीय सिडको अध्यक्ष YP सिंह, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह,जिला अध्यक्ष कविता माधरे, हापुड़ विधायक विजयपाल अड़ती, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, जिला महामंत्री राजीव सिरोही जी, मोहन सिंह, नगर पालिका परिषद पिलखुवा अध्यक्ष विभू बंसल, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया,संसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली जी एवं सम्मानित कार्यकर्ता गण, सम्मानित प्रशासनिक अधिकारी व सम्मानित नागरिक गण उपस्थित रहे।












