M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत

हापुड़ ।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास 24 अगस्त को एक पिकअप टायर फटने से पिकअप पलट गई थी। वहां से गुजर रहा बाइक सवार पिकअप से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने तहरीर’ दी है।

बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बिजनौर के नरावाली निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उसका बेटा अजित कुमार गाजियाबाद के वसुंधरा में जयप्रिया इंटर कालेज में प्राइवेट नौकरी करता था। 24 अगस्त को अजित साथी शक्ति की बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से नरावली जा रहा था।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता फ्लाईओवर पर पहुंचने पर अज्ञात चालक पिकअप को तेजी और लापरवाही से चला रहा था। इस कारण पिकअप का टायर फट गया। पिकअप अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। पुत्र की बाइक की टक्कर पिकअप से हो गई। दुर्घटना में अजित को गंभीर रूप से घायल हो गया।



वहीं, बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और पुत्र को घायलावस्था में मेरठ रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने अजित को मृत घोषित कर दिया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page