ग्रामीण को सांप ने डंसा,हालत गंभीर

ग्रामीण को सांप ने डंसा,हालत गंभीर
हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में मां और दो बच्चों की सांप के डसने से हुई मौत के बाद सांप ने घर में सो रहे ग्रामीण को डस लिया। जिसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहादुरगढ़ गांव निवासी रिंकू सिंह की 35 वर्ष पत्नी पूनम, 12 वर्ष की बेटी साक्षी और 9 वर्ष के बेटे कनिष्क की सांप के डसने से सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना को अभी गांव के लोग भूल भी नहीं पाए थे कि देर रात गांव निवासी प्रवेश को भी घर में सोते समय सांप ने डस लिया। जिसकी चीख सुनकर परिजन जाग गए, जो प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद तुरंत ही उसे मेरठ के अस्पताल ले गए।जहां प्रवेश का उपचार चल रहा है।













hi!,I really like your writing very a lot! percentage we communicate extra approximately your
post on AOL? I require an expert on this house to
resolve my problem. May be that’s you! Looking ahead to peer you.