M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सक्षम महिला निर्भय महिला 10वाँ सेल्फ डिफेंस व योग शिविर 14 जून से 21 जून तक एस. एस. वी. इंटर कॉलेज में होगा आयोजित

हापुड़।

क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के सभी पदाधिकारी और सदस्यो की 14 जून से प्रारंभ होने वाले निर्भय महिला सक्षम महिला सेल्फ डिफेंस व योग शिविर हेतु एक विशेष बैठक आर्य समाज मंदिर गढ रोड हापुड़ में की गई। जिस कि अध्यक्षता क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने करी। क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी व मेरठ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ शशि शर्मा विशेष रूप से मौजूद रही। ज़िलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया की खेल खिलाड़ियों को समर्पित संस्था क्रीड़ा भारती द्वारा सक्षम महिला निर्भय महिला 10वाँ सेल्फ डिफेंस व योग शिविर का आयोजन 14 जून से 21 जून तक योग शिविर प्रातः 05:30 से 07:00 बजे तक व सेल्फ डिफेंस सायं 05:00 बजे से 07:00 बजे तक एस एस वी इंटर कॉलेज दिल्ली रोड हापुड़ में करा जाएगा। ज़िलाध्यक्ष महिला मंडल वंदना सिंहल ने कार्यक्रम सक्षम महिला निर्भय महिला के बारे में बताया कि क्रीड़ा भारती हापुड़ महिला टीम द्वारा दसवां सेल्फ डिफेंस शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण रहेगा जिसके सीमित रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे शुल्क ₹100 है। जबकि निशुल्क योग शिविर प्रातः काल चलाया जाएगा जिसमें महिला, पुरुष व बच्चे सम्मिलित होकर स्वास्थ लाभ के लिए योग का प्रशिक्षण ले सकेंगे। ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा ने बताया की कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में अलका अग्रवाल, डॉ शशि शर्मा, सुषमा अग्रवाल, नीलम खुराना व बीना आर्य रहेंगी। सेल्फ डिफेंस संयोजिका ऋचा शर्मा, विनीता शर्मा, नीलम गुप्ता व योग शिविर की संयोजिका निशा त्यागी, क्षमा शर्मा, ईश्वरी शिशोदिया रहेंगी। आयोजक मंडल में कीर्ति गौतम, सुषमा शर्मा, रितु वर्मा, भारती गुप्ता, रितु अग्रवाल, डॉ शिखा गोयल, सलोनी शर्मा, रिंकी शर्मा, सौम्या, आरती गौतम, उमा वर्मा, दीपांशी, मंजू कंसल, मधु गुप्ता, ज्योति सक्सेना, प्राची यादव, वर्षा गर्ग, द्वितीया, सपना कश्यप, अंजलि गर्ग, सपना अग्रवाल, शशि गोयल, छवि गोयल, कल्पना मल्होत्रा, प्रतिष्ठा अग्रवाल, गुंजन गर्ग, दीपिका अग्रवाल डॉ स्वाति गर्ग रहेंगी। ज़िला मंत्री महिला मंडल कनक गुप्ता ने बताया सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक रोहताश सिंह, मनीषा व योग प्रशिक्षक मोहित शर्मा, रोहन आर्य, शिवानी शर्मा, अभिषेक मनी रहेंगे। विशेष दण्ड (लाठी) प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए प्रशिक्षका राशि कंसल द्वारा रहेगा। रजिस्ट्रेशन प्रतिदिन सायं 06 बजे से 07 बजे तक क्रीड़ा भारती कार्यालय जवाहर गंज हापुड़ में होंगे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page