M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

आज का राशिफल 27 सितंबर 2023, वृषभ, मकर , तुला और कन्या राशि वालों का आज बेहतर गुजरेगा दिन,

आज का राशिफल 27 सितंबर 2023, वृषभ, मकर , तुला और कन्या राशि वालों का आज बेहतर गुजरेगा दिन,

मेष- आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस में अपनी कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ जाएंगी।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की शिक्षा से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपकी प्रतिष्ठा फैलेगी और आप खुश रहेंगे क्योंकि कार्यस्थल पर भी आपको मनचाहा काम मिलेगा।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में अचानक बड़ी मात्रा में धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के किसी सदस्य की पदोन्नति से आपके कुल का नाम रोशन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य है। किसी पुरानी महिला मित्र से आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को सफलता मिलती नजर आ रही है। आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं।



सिंह- आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत सावधानी से काम करना होगा। आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले आपको उसके बारे में बारीकी से जानना होगा।



कन्या- आज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आज आपके परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की हो सकती है। आज आप अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव करेंगे। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा लेंगे।



तुला- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बिजनेस में पैसों का लेन-देन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपने प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। जो लोग राजनीति की दिशा में काम कर रहे हैं उन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।



वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको अपनी संपत्ति या कोई भी मूल्यवान वस्तु खरीदते समय सौदे पर बहुत सावधानी से विचार करना होगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं।



धनु- आज का दिन आपके लिए आरामदेह रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। अगर आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। आपका कई दिनों से रुका हुआ काम आज सफल हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे।



मकर- आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप अपने दिन का कुछ समय अपने बच्चे की समस्याओं को सुनने में बिताएंगे। कभी-कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।



कुंभ- सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपने सभी विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आपको माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

मीन- आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे आपके सहकर्मी भी परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही दिक्कतों के लिए अपने पिता और गुरु से भरपूर सहयोग मिलेगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page