सीएम योगी को संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल ने भेजा मांग पत्र

सीएम योगी को संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल ने भेजा मांग पत्र
-कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये:ललित
हापुड़-
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सरकारी कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। जिससे उद्योग व व्यापार भी सुगमता से चलता रहे।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में अध्यक्ष ललित अग्रवाल,टुक्कीराम गर्ग,संजय अग्रवाल,मनीष गर्ग आदि ने कहा कि एनसीआर में जनपद हापुड़ शामिल होने के कारण सभी की पाबंदिया लागू हो गयी है। लेकिन जनपद को एनसीआर की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में वायु प्रदूषण के कारण एनजीटी द्वारा ग्रेप-3 की सभी पाबंदी जनपद में लागू कर दी है,जिस कारण एक बड़ी फैक्ट्री भी बंद करा दी है,सैकड़ों फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किये गये है। लेकिन जनपद में कार्यदायी संस्था नगर पालिका परिषद,जिला पंचायत व एचपीडीए द्वारा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए थी,उन सुविधाओं का अभाव है। जो कि ग्रेप 3 लागू होने के बाद उपलब्ध करायी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा रोड स्वीपिंग मशीन द्वारा सभी सडक़ों की सफाई करायी जानी चाहिए,लेकिन नहीं कराई जाती है,सडक़ों पर धूल न उड़े इसके लिए पानी का छिडक़ाव सडक़ों व सडक़ किनारे खड़े पेड़ों पर होना चाहिए,जो नहीं हो रहा है,एन्टी स्मॉग गन का प्रयोग अनिवार्य है,परन्तु नहीं किया जा रहा है,खुले में कूड़ा कचरा जलाने पर पाबंदी लागू है,लेकिन प्रतिदिन सडक़ किनारे नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा कचरा जलाया जा रहा है












