बसपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद की फार्च्यूनर कार टैक्टर ट्राली से टकराई, बाल बाल बचे

हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में देर रात प्रयागराज से अपने घर लौट रहे बसपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली की फार्च्यूनर कार टैक्टर ट्राली से टकराई गई । जिससे वे बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार बसपा नेता मुनकाद अली प्रयागराज में अपनी पार्टी की बैठक में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय मेरठ के किठौर में अपने के घर आ रहे थे। जब उनकी कार हाफिजपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर पहुंची, तो अचानक सामने बेसहारा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में मुनकाद अली और चालक को हल्की चोटें आई हैं। एएसपी विनीत भटनागर ने मुनकाद अली से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों को
प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से मेरठ भेज दिया गया।
एसएचओ हाफिजपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद और उनके सभी साथी सुरक्षित हैं। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है।












