युवक को जबरन घर से उठाकर बेहरमी से पिटने और थानें का शौचालय साफ करवाने के आरोपी चार पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़।
थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों पर जबरन घर से उठाकर बेहरमी से पिटने और थानें का शौचालय साफ के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
कपूरपुर क्षेत्र के गांव नंगला छज्जू निवासी विकास सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि पांच नवंबर 2025 को कपूरपुर थाने के पुलिसकर्मी कर्मवीर सिंह, भाटी व दो अज्ञात ने उसे उसके घर के सामने से जबरन उठा लिया था। इसके बाद उसे समाना बस स्टैंड के नंगला छज्जू गेट पर लात घूंसों और हाथ में पहने कड़े से करीब एक घंटे तक पिटाई की।
इससे उसके कान और सिर में चोट आई। आरोपी पुलिसकर्मियों ने उससे थाने का शौचालय तक साफ कराया।पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन छह नवंबर 2025 को शाम छह आरोपियों ने चिकित्सक से मेडिकल बनवाकर उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से एसडीएम ने उसकी बात सुनकर उसे छोड़ दिया। इस प्रकरण के विरोध में पीड़ित ने सात नवंबर 2025 को थाने में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी तो उसे पुलिसकर्मियों ने धमकाकर भगा दिया। आरोपी रोज आकर उसे धमकाते रहे।
मामले की सुनवाई करते हुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार वर्मा ने कपूरपुर पुलिस को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। सीओ आनीता चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी।












This incident underscores the critical need for robust governance and accountability in all institutions. System integrity, whether legal or digital, requires transparency. For users to make informed choices, platforms must prioritize education, much like learning strategies via a gg panalo slot download.