ATMS College of Education Menmoms
News

आधुनिक शिक्षा में संगीत एवं योग को सम्मिलित करना अत्यन्त ही आवश्यक : अवनीश त्यागी,विशाल मित्तल

हापुड़। जिला हापुड़ योगासन खेल संघ एवं क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के संयुक्त तत्वधान में सात दिवसीय संगीतमय योग शिविर का विधिवत रूप से उद्घाटन क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष विशाल मित्तल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, मेरठ योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ पंकज त्यागी, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनप्रीत खैरा के द्वारा किया गया। क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में संगीत एवं योग को सम्मिलित करना अत्यन्त आवश्यक है। भाग- दौड़, उच्छृंखलता, अव्यवस्थित दिनचर्या, अमानवीय व्यवहार आदि का शमन संगीत एवं योग के सेवन से आसानी से किया जा सकता है। यह सर्वविदित है। संगीत और योग दोनों ही कलाएं सद्गुणी है। संगीत की लयात्मक ध्वनि एवं योग की अनुशासनात्मक प्रवृत्ति को शिक्षा में समावेशित करना छात्र- छात्राओं के व्यक्तित्व के प्रत्येक आयाम को विकसित करेगा। योग और संगीत की शिक्षा अधिक उपयोगी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने संगीत एवं योग को एकाग्रता का समुचित साधन कहा। उन्होंने कहा कि इन दोनों विधाओं से जुड़े विद्यार्थी मानवता की प्रतिमूर्ति बन सकते हैं। जो समाज के विकास में सहायक होगा।

राष्ट्रीय योग शिक्षक योगाचार्य अभिनव रोहन आर्य ने कहा कि प्रकृति के इस असंतुलित दौर में योग के महत्त्व को दुनिया ने अपनाया है। संगीत एक सार्वभौमिक कला है जो मानव की स्वाभाविक प्रवृत्ति है। वर्तमान में शिक्षा को प्रभावी और आकर्षक बनाने के लिए प्राथमिक स्तर से ही योग और संगीत की शिक्षा अधिक उपयोगी है। योग और संगीत दोनों ही मन को एकाग्र करने में समर्थ है। योग अनहद नाद की साधना और संगीत आहत नाद के माध्यम से हमारी आत्मा को तुष्ट करता है। दोनों विधाओं की समुचित शिक्षा आवश्यक है। उद्घाटन के तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद अरुणोदय विद्यालय से आई छात्राओं ने योगासन की अद्भुत प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर पार्षद सतेंद्र सते, प्रशांत कौशिक, मण्डल मंत्री भाजपा श्योदान सिंह, परदीप त्यागी, कपिल शर्मा, योगाचार्य रोहित संधू, योगिनी प्रीति वर्मा, हापुड़ नगर एवं संजय विहार कॉलोनी के समस्त महानुभाव मातृशक्ति एवं युवा शक्ति उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page