HapurNewsUttar Pradesh
चार माह के भ्रूण को लेकर कुत्ते ने मकान के जीने में फेंका, लोगों में आक्रोश

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के मीनाक्षी रोड़ पर देर शाम कुत्तों ने चार माह के बच्चे के भ्रूण को एक मकान के जीने में फेंक दिया। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच भ्रूण को जांच के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मीनाक्षी रोड़ स्थित अम्बेडकर पुस्तकालय की बराबर वाली गली में मंगलवार देर शाम कुत्ते एक भ्रूण को उठाकर एक व्यक्ति के मकान पर जीने में फेंक दिया। लोगों की निगाह पड़ने पर उनमें आक्रोश फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच को भेज दिया।












