स्कूल से घर लौट रहे मासूम छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, हुई मौत

हापुड़ ।
थाना बाबुगढ़ थाना क्षेत्र के काकोड़ी गांव में रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार मासूम छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव काकोड़ी निवासी मन्नू (9 ) पुत्र सुंदर सिंह के रूप में हुई है। वह कक्षा 3 में पढ़ता था। गुरुवार को मन्नू स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहा था।
नूरपुर से फार्म बाबुगढ़ की ओर शादी का सामान लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक कलवा ने मन्नू की साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मन्नू के परिवार में उसकी मां उषा देवी, छोटी बहन मानवी और दादाजी चरण सिंह हैं। परिवार और ग्रामीणों ने मन्नू को एक समझदार और होशियार बच्चा बताया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।












