ATMS College of Education Menmoms
News

लांयस क्लब शहर में लगायेगा
लायंस प्याऊ,करेगें समाजसेवा – सचिन एस एम,सुरेश गुप्ता

हापुड़ । लायनस्टिक वर्ष 2023-24 की प्रथम बोर्ड मीटिंग लॉयन अनिल अग्रवाल के निवास स्थान पर संपन्न हुई ।
सभी सीनियर मेंबर द्वारा सेवा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

तब नए बोर्ड टीम द्वारा समूचे क्लब को विश्वास दिलाया गया कि हमारा परम उद्देश्य सेवा कार्य करना ही होगा और हमारे द्वारा हर महीने शहर के लोगों के लिए कोई न कोई बड़े सेवा कार्य किए जाएंगे । आज बोर्ड मीटिंग में कुछ बड़े फैसले भी लिए गए । नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा मीटिंग के अंदर 2023-24 के लिए स्थायी प्रोजेक्ट और कमेटी को चलाए जाने वाले चेयरमैन की भी घोषणा की गई ।लायन सचिव सुरेश गुप्ता द्वारा अगले वर्ष के बजट की प्रस्तुति की जिसे सर्वसमिति से पास कर दिया गया ।
लॉयन संजय कृपाल द्वारा स्थायी प्रोजेक्ट लगाए जाने के सुझाव पर अध्यक्ष लायन सचिन(एस.एम.) द्वारा लायंस प्याऊ चलाए जाने की घोषणा की जिसको सर्वसम्मति से पास कर दिया गया और शहर में जहाँ आवश्यक है वहां लायंस प्याऊ लगाए जायेंगे । जिसके लिए कुछ जगहों को चिन्हित भी कर लिया गया है । जैसे की कलेक्ट्रेट, आर्य समाज मंदिर , रेलवे स्टेशन , सी.एम.ओ. ऑफिस , ए.के.पी. इंटर कॉलेज , आदि इसके लिए क्लब द्वारा पूरी व्यवस्था कर ली गई है और बहुत जल्दी क्लब द्वारा शहर मे जगह जगह लायंस प्याऊ (वाटर कूलर ) लगाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा ।
हमारे लायंस क्लब के नवनियुक्त सचिव सुरेश गुप्ता जी ने बताया कि क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम 16 जुलाई को किया जाएगा जो डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट अफसर की मौजूदगी मे मनाया जायेगा। इसके साथ ही स्वस्थ कैंप चेयरमैन संजीव गोयल द्वारा बताया गया कि 22 जुलाई को बच्चों का ऑय विज़न कैम्प लगाया जायेगा और 30 जुलाई को धर्मशाला हॉस्पिटल के साथ में मिलकर एक कैंसर जांच शिविर आर्य समाज मंदिर पर लगाने का भी प्रावधान है । साथ ही लायन कोषाध्यक्ष प्रणव आर्य द्वारा तीज उत्सव को तीज कार्निवाल के रूप मे मनाये जाने की जानकारी दी और सभी से अनुरोध किया की अधिक से अधिक संख्या मे अपने परिवार के साथ आये और इस कार्यक्रम को सफल बनाये ।
मीटिंग में लगभग सभी बोर्ड मेंबर लायन संजीव गोयल ,लायन अशोक चोकड़ायत , , लायन अनिल अग्रवाल (टीटू) ,लायन आनंद आर्य , लायन प्रमोद , लायन चक्रवर्ती गर्ग ,लायन विकास अग्रवाल ,लायन प्रदीप गुप्ता , लायन अतुल चोकड़ायत , लायन जीतेन्द्र माहेश्वरी ,लायन नीलकमल कोहली , लायन रविंद्र गर्ग , लायन राकेश ,लायन डॉ, दुष्यंत ,लायन सुभाष अग्रवाल ,लायन प्रशांत मांगलिक , लायन अमित कृष्ण गर्ग (सी.ए.) , लायन अजय मित्तल ,लायन अतुल गोयल ,लायन विजय कृषक गोयल ,लायन अखिलेश , लायन आनंद अग्रवाल ,लायन अतुल गुप्ता ,लायन अशोक गुप्ता , लायन सौरभ अग्रवाल , लायन अनुज जैन आदि सभी ने लायन अनिल अग्रवाल मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page