HapurNewsUttar Pradesh
चायनीज मांझे की चपेट में आने से युवक घायल

हापुड़।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में नीलकंठ फार्म हाउस के पास एक मोपेड सवार युवक चीन के मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि घायल के गले में 15 टांके आए हैं।
गुरुवार की शाम करीब सात बजे गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी राहुल मोपेड बाइक से बाबूगढ़ छावनी से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह नीलकंठ फार्म हाउस के पास पहुंचा तो चीन के मांझे की चपेट में आकर उसकी मोपेड सड़क पर फिसल गई। मांझे से युवक का गला कट गया।। सूचना मिलने पर एसआई शिवशंकर शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया।












