रेप पीड़िता किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, रिश्ते में दादा पर रेप का आरोप

रेप पीड़िता किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, रिश्ते में दादा पर रेप का आरोप
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी व रेप पीड़िता किशोरी ने प्रसव पीड़ा होने पर एक बेटे को जन्म दिया है। नाबालिग से रेप का आरोप मोहल्ले के एक बुजुर्ग पर है। रिश्ते में किशोरी का दादा लगता है।
पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी रेप पीड़िता किशोरी को पेट में दर्द होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसने बेटे को जन्म दिया। पीड़िता ने रेप का आरोप पड़ोस में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग पर लगाया है। वह रिश्ते में किशोरी का दादा है। पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। मामले में रात में गांव में बिरादरी की बैठक बुलाई है। उसमें निर्णय लिया जाएगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












