गैस एजेंसी पर सिलेंडर ना देने का आरोप, महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप, जमकर हुआ हंगामा

गैस एजेंसी पर सिलेंडर ना देने का आरोप, महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप, जमकर हुआ हंगामा
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी कर्मचारियों पर गैस ना देने व कर्मचारियों द्वारा एक महिला उपभोक्ता से अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को संभालते हुए लोगों को शांत किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव असौड़ा में एक गैस एजेंसी है। शनिवार को कुछ उपभोक्ता मैसेज आने पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे, परन्तु लोगों का आरोप है कि की घटें खड़े होने के बावजूद भी सिलेंडर नहीं दिए गए, जबकि उनके मोबाइल पर डिलीवरी के मैसेज आ रहे हैं।
इसी दौरान एक महिला उपभोक्ता ने गैस एजेंसी कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला और उपभोक्ताओं को शांत कर मामले की जांच का आश्वासन दिया।











