सपा की बैठक में बाढ़ पीड़ितों की मदद का प्रस्ताव पारित
सपा की बैठक में गढ़ बाढ़ पीड़ितों की मदद का प्रस्ताव पास

हापुड़।
सपा जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर की अध्यक्षता में मासिक सभा का आयोजन किया गया !
आनंद गुर्जर जिला अध्यक्ष जिला हापुड ने कहा कि गढ़ मुक्तेश्वर में बाढ़ पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता का सभी ने सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया तथा आगामी चुनाव 2027 के चुनाव में भाजपा की वोट चोरी को रोकने के लिए बूथ लेबल एजेंट की फोटो युक्त सूची तैयार कराकर चुनाव आयोग एवं पार्टी कार्यालय को भेजी जाए , ताकि भाजपा की वोट चोरी रोकी जाये
जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए रेशमा अंसारी , लवी तोमर, महेंद्र सिंह तोमर को जिला सचिव बनाया तथा अधिवक्ता सभा में शाकिर त्यागी जिला सचिव एवं तनवीर अहमद एडवोकेट को विधान सभा अध्यक्ष ढोलना का मनोनयन पत्र सौंपा
इस अवसर पर रेशमा यादव जिला अध्यक्ष महिला सभा, याशी यादव , सीमा तनेजा, अफसाना, रेशमा अंसारी, सुषमा ठाकुर, राजेश यादव , तेजपाल प्रमुख, रिजवान चौधरी, अख्तर मलिक, अय्यूब सिद्दीकी, सचिन प्रधान ,सद्दाम कुरेशी, दिग्विजय सिंह सिसोदिया, , सुल्तान खान, मोहसिन सलमानी, हम्माद मतीन, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे !












