M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हापुड़ के तीन पीसीसी सदस्यों का किया स्वागत

हापुड़।

कांग्रेस के नवनियुक्त तीन पीसीसी सदस्यों का पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष इरफान अहमद के कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाने के लिए घर घर जाकर पार्टी नीतियों को
आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि आमजन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। रसोई गैस के साथ खाद्य पदार्थों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज प्रदेश के हालत बद से बदतर हो चुके हैं। इसलिए जनता कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए हुए है।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य जलज तेवतिया, डाक्टर खालिद खान, नरेश भाटी आदि मौजूद थे।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page