सांसद अरूण गोविल ने सरिता सुरेश केंचुदा खाद निर्माण प्लांट किया शुभारंभ,गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के ऐसे प्रयास -सांसद गोविल

हापुड़।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने श्री पंचायती गौशाला हापुड़ की गांव अल्लीपुर स्थित गौशाला में स्थापिते केंचुआ खाद निर्माण प्लांट का उद्घाटन किया। केंचुआ खाद वर्मी कंपोस्ट की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। इससे पहले वह पक्का बाग स्थित श्री पंचायती गौशाला पहुंचे व गौ पूजन किया।
इसके बाद सांसद अरुण गोविल ने गौशाला का निरीक्षण किया और गौशाला प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस गौशाला की विशेषता है कि यह अपने प्रयासों से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर रही है, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने केंचुआ खाद वर्मी कंपोस्ट को सराहा।
उन्होंने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के ऐसे प्रयास अन्य स्थानों पर भी हों। गौशाला का यह कदम न केवल आर्थिक मजबूती देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा।
इस मौके पर गौशाला के प्रधान मनोज अग्रवाल ने कहा कि गौशाला का सेवा कार्य सभी के संयुक्त प्रयासों से ही संभव हो पाता है।
मंत्री सुरेश गुप्ता ने बताया कि श्री पंचायती गौशाला हापुड़ की अल्लीपुर शाखा की 7711 गज भूमि करीब तीन वर्ष पूर्व खरीदी गई थी। इस भूमि पर केंचुआ खाद निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। जो आने वाले समय में गौशाला की आर्थिक प्रगति और विकास में अहम योगदान देगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, अमित शर्मा, कपिल एसएम, मोहन सिंह, टुक्कीराम गर्ग, कुणाल चौधरी, अनिल त्यागी, गौरव रुड़कीवाल, अनुज मित्तल, दीपक गोयल, अरुण, वीरेंद्र कंसल, शरद गर्ग, राजीव गर्ग आदि मौजूद थे।












