M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

पिता कर रहा था अपनी सगी बेटी का दो महीनो से रेप

पिता कर रहा था अपनी सगी बेटी का दो महीनो से रेप

गाजियाबाद:

सगा पिता ही दो माह से 13 वर्षीय बेटी से रेप कर रहा था। बुधवार रात पड़ोसियों के सामने पीड़िता ने दुखड़ा सुनाया तो महिलाओं ने आरोपित को पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में किया था पहली बार दुष्कर्म

एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित अरवल (बिहार) का है। वह राज मिस्त्री है और 17 साल से एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर किराये के मकान में रह रहा है। आरोपित के एक बेटा व उससे छोटी तीन बेटियां हैं। पांच साल पहले उसकी पत्नी की कैंसर के कारण मौत हो गई थी।

पीड़िता ने बताया कि पहले वह परिवार के साथ दिल्ली की एक कालोनी में रहती थी। यहां दो माह पूर्व पिता ने उससे घर में दुष्कर्म किया था, जिसके बारे में पता चलने पर भाई ने पिता को पीटा था। इसके बाद आरोपित कुछ समय तक पीड़िता से दूर रहा।



पिता से बचाना पड़ा बहनों को

इसके बाद आरोपित दिल्ली से गाजियाबाद आ गया। भाई ने पिछले दिनों पीड़िता को बस अड्डे के पास स्थित एक मकान में घरेलू सहायिका के रूप मे रखवा दिया और उससे छोटी दो बहनों को वह गांव छोड़ने चला गया था ताकि तीनों से पिता दूर रहे।



घर लाकर फिर किया दुष्कर्म

15 अक्टूबर को आरोपित पीड़िता को अपने साथ किराये के मकान पर ले आया और रात में उससे दुष्कर्म किया। बुधवार को भी खाने के बाद वह पीड़िता को बुलाने लगा, जिसके बाद वह पानी लाने के बहाने पड़ोसी महिला के पास चली गई और रोने लगी।



उनके पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई तो उन्होंने आसपास की महिलाओं को बुलाया। इसका पता चलते ही आरोपित आया और किशोरी को खींचकर अपने साथ ले जाने लगा। महिलाओं ने विरोध कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।



आरोपी को पुलिस ने दबोचा

एसीपी का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता व उसके भाई के बयान और चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page