ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

हीरोइन बनाने का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म तीन आरोपी सालभर तक करते रहे शारीरिक शोषण

हीरोइन बनाने का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म तीन आरोपी सालभर तक करते रहे शारीरिक शोषण

मोदीनगर

 अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपितों को मोदीनगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों का तीसरा साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। आरोपित एक साल से उनका शारीरिक शोषण कर रहे थे। सोमवार देर रात पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने मंगलवार को छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान भी दर्ज करा दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी के व्यक्ति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी कक्षा दस की छात्रा हैं।

इंस्टाग्राम से हुई बातचीत

छात्रा की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर साहिबाबाद के अक्षय से बातें शुरू हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपित ने अपनी पहचान फिल्म इंडस्ट्री में बताते हुए अभिनेत्री बनाने का झांसा दिया। इसी बहाने आरोपित ने छात्रा को होटल बुलाकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।

अश्लील फोटो और वीडियो ले

अश्लील फोटो व वीडियो लेकर छात्रा को चुप करा दिया। कुछ महीने पहले आरोपित छात्रा को दिल्ली के भजनपुरा भी लेकर गया, वहां उसकी मुलाकात विपिन से कराई। उसे डायरेक्टर बताते हुए जल्द ही फिल्म में अभिनय का झांसा दिया। इतना ही नहीं, आरोपित ने मोदीनगर के सीकरी गांव के गोविंद से भी उसकी मुलाकात कराई।

नहीं था कोई फिल्म इंडस्ट्री से रिश्ता

आरोप है कि आरोपितों ने भी झांसे में लेकर छात्रा से दुष्कर्म किया। एक साल से वह आरोपितों के झांसे में थी। अब कुछ पहले छात्रा को पता चला कि आरोपितों का फिल्म इंडस्ट्री से कोई रिश्ता ही नहीं है। उसने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। उनके साथ थाने आकर शिकायत दी।

पुलिस ने सोमवार देर रात तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अक्षय और गोविंद को जेल भेज दिया है। फरार आरोपित विपिन की तलाश में टीम जुटी है। केस दर्ज होने के बाद ही मंगलवार को टीमें आरोपितों की तलाश में भेज दी गई थी। 24 घंटे के भीतर ही इन्हें गिरफ्तार किया गया।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page