सड़क दुर्घटनाओं में एक साधु की मौत, तीन घायल

सड़क दुर्घटनाओं में एक साधु की मौत, तीन घायल
हापुड़। जिलें में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक साधु की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हापुड़ से गढ़ की ओर जाते समय एक ढाबे के पास एक कार गढ़ की ओर जा रही थी। तभी वह पीछे से आगे जा रही तेज रफ्तार कार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रही कार आगे चल रही कार से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया ।
पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
उधर गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी के सामने मंगलवार की रात में दो साधु सडक़ पार कर रहे थे, जिसे दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने अपनी
चपेट में ले लिया। हादसा होते ही आसपास में रहने वालों समेत राहगीर मौके पर एकत्र हो गए, जिन्होंने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि नेशनल हाईवे पर सडक़ पार करने के दौरान दो साधु अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिसमे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, और उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












