प्रोपर्टी डीलर की कार से चोरी का खुलासा:भांजा गिरफ्तार, नगदी व कागजात बरामद

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक प्रोपर्टी डीलर की कार से 2.25 लाख रुपये और दस्तावेज चुराने वाले पीड़ित के भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करते हुए
1.70 लाख रुपये, चोरी में प्रयुक्त बाइक, नौ चेक बुक, पांच बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आरसी, 20 स्टांप और अन्य दस्तावेज बरामद किए।
जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ के नली हुसैनपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर श्याम सुंदर शर्मा
16 जून 2025 को कार से गांधी गंज पहुंचे। कार सड़क किनारे खड़ी कर वे दोस्त से मिलने ग । इस दौरान चोरों ने उनकी कार से 2.25 लाख रुपये और दस्तावेज चुरा हो गए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान निवासी कपिल शर्मा को चितौली मार्ग से गिरफ्तार कर चोरी के 1.70 लाख रुपये, चोरी में प्रयुक्त बाइक, नौ चेक बुक, पांच बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आरसी, 20 स्टांप और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं, जबकि उसके फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है।












