ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsSimbhaoliUttar Pradesh

तनख्वाह मांगने को लेकर कारपेंटर को पीट पीटकर किया घायल, हुई मौत

हापुड़।

थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक शोरूम पर काम करने वालें कारपेंटर द्वारा अपनी तनख्वाह मांगने को लेकर दंबगों पर पीट पीटकर घायल करने वालें युवक का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने थाने पर पहुंच थानें का घेराव कर कार्यवाही की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार सिंभावली के हरोड़ा मोड़ निवासी आरिफ कारपेंटर का काम करता है। शुक्रवार की रात वह अपने परिजन के साथ सिंभावली के एक शोरूम में कामकाज कर रहा था।

पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्व प्रधान व उसके साथियों ने युवक को घेर कर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सिम्भावली थानें पहुंच घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ पीयूष कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page