M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 17 मई: ग्रहों की स्थिति अच्छी, वृश्चिक राशि वालों का भाग्य देगा साथ, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु हैं। मिथुन राशि में मंगल हैं। चंद्रमा स्‍वग्रही कर्क राशि में चल रहे हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर बना हुआ है। चंद्रमा का स्‍वग्रही होना सवा दो दिन जनमानस के लिए अच्‍छा, मन-मस्तिष्‍क और सकारात्‍मक उर्जा का संचार देगा।

राशिफल-

मेष-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यापारिक लाभ होता दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन व्‍यापार साथ देगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।





मिथुन-धनागमन होता रहेगा लेकिन साझेदारी और व्‍यवसायिक थोड़ी समस्‍या रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश अ‍भी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। लाल वस्‍तु का दान करें।



कर्क-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपल‍ब्‍धता होगी। अच्‍छी स्थिति है। प्रेम में दूरी, व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।



सिंह-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन थोड़ा व्‍याकुल रहेगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा से भी परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार उत्‍तम है। सूर्यदेव को जल देते रहें।



कन्‍या-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।



तुला-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।



वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-स्थिति जोखिम भरी है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। व्‍यापार में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा दिख रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट न लगे, ध्‍यान रखें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। सफेद वस्‍तु का दान करें।

मीन-प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। मन संकुल है। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्‍तरी होगी। भावुकता में आकर तू-तू, मैं-मैं न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page