ATMS College of Education Menmoms
News

जिलें में अवैध ऑटो व ई रिक्शा पर एआरटीओ विभाग ने की कार्यवाही, 52 वाहन सीज

जिलें में अवैध ऑटो व ई रिक्शा पर एआरटीओ विभाग ने की कार्यवाही, 52 वाहन सीज

हापुड़ ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जनपद हापुड़ में भी परिवहन विभाग ओर यातायात पुलिस अवैध रूप से चल रहे ऑटो और ई रिक्शा पर कार्यवाही करने में जुट गई है। एआरटीओ रमेश कुमार चौबे और यातायात पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट ओर रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो और ई रिक्शा पर कार्यवाही की इसके साथ ही सभी ऑटो और ई रिक्शा चालकों के वेरिफिकेशन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने नाबालिक चालकों के खिलाफ भी कार्यवाही शुरू कर 52 ई-रिक्शा को सीज कर दी गई है।

एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने बताया कि सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध ऑटो और ई रिक्शा नहीं चलने दी जाएंगी। अवैध वाहनों को सीज कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही सभी चालकों का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। नाबालिक को सड़कों पर किसी भी कीमत पर ऑटो या ई रिक्शा नहीं चलाने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध ऑटो और ई रिक्शा पर कार्यवाही होती रहेगी। परिवहन विभाग ओर यातायात पुलिस द्वारा अवैध ऑटो और ई रिक्शा पर कार्यवाही से चालकों में हड़कंप मचा रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page