ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

प्रोफेसर बीपी मौर्य का 19वाँ परिनिर्वाण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

प्रोफेसर बीपी मौर्य का 19वाँ परिनिर्वाण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

हापुड। प्रोफेसर बुद्ध प्रिय मौर्य सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा प्रोफेसर बीपी मौर्य का 19वाँ परिनिर्वाण दिवस हर्षोल्लास के साथ दिल्ली रोड स्तिथ अग्रसेन भवन में मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बीपी मौर्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्यमंत्री गौरी प्रसाद उपासक ने कहा कि बीपी मौर्य द्वारा देश हित में किए गए सराहनीय कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसलिए हम सभी को उनके बताए सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों ने बीपी मौर्य के बताए सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रह्लाद सिंह ने की।
इस अवसर पर बीपी मौर्य के पौत्र एडवोकेट सिद्धार्थ मौर्य, रघुवर सिंह गौतम, रामशरण बौद्ध, संदीप बौद्ध, ओमपाल सिंह, कुणाल गौतम, रजनीश पायलट, ध्रुव गौतम, वीर सेन पार्षद, पदम सिंह सूदना, जोगेन्द्र दास, वीपी सिंह, नरेश भाटी, विक्रम कौल आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page