M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नाबालिग मां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

नाबालिग मां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

हापुड़ । बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में करीब 20 दिन पूर्व बच्ची को जन्म देने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपनी बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई है। जबकि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर 12 फरवरी को सिंभावली के पीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया।

मामला कम उम्र की किशोरी से जुड़ा होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजनों के साथ बेहतर देखभाल के लिए हापुड़ रेफर कर दिया था। क्षेत्र में यह चर्चा हैं कि किशोरी
के गर्भवती होने के बाद सामाजिक दबाव या आपसी सहमति से उसका निकाह उसके चचेरे भाई के साथ ही करा दिया गया था। लेकिन शनिवार को अचानक यह खबर फैली कि किशोरी अपनी नवजात बच्ची के साथ संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर परिजनों को नोटिस भेजकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा गया था, लेकिन परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। किशोरी को प्रसव के बाद हापुड़ रेफर किया गया था और उस वक्त उसके परिजन उसके साथ थे। फिलहाल किशोरी या बच्ची के लापता होने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page