बच्चीं को अपने मकान में खींचकर रेप करने वालें आदिल को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

बच्चीं को अपने मकान में खींचकर रेप करने वालें आदिल को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना धौलाना क्षेत्र में एक बच्ची को अपने घर में खींचकर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने आधी रात में मुठभेड़ में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक नाबालिग बच्ची को आदिल पुत्र जाकिर निवासी मौहल्ला मिर्जापुर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, हाल निवासी साई सिटी थाना धौलाना ने अपने मकान मे खीचकर रेप कर फरार हो गया था।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात ग्राम पिपलेडा से भुडगढ़ी जाने वाले रास्ते में एक मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद हुआ।












