ATMS College of Education Menmoms
News

अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि अशोक गोयल सम्मानित किए गए

हापुड़- मनोहर ग्रुप ऑफ कंपनीज एंड इंस्टीट्यूशंस लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा आईटीआई के सभागार प्रांगण साकेत मेरठ में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन के अवसर पर मनोहर ग्रुप ऑफ कंपनीज एंड इंस्टीट्यूशंस के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कवियों द्वारा वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार राष्ट्रीय कवि अशोक गोयल को पुष्प माला,सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस विराट कार्यक्रम में एक साथ 5 पुस्तकों को विमोचन किया गया कार्यक्रम में देश और विदेश के रचनाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग सवा सौ रचनाकारों की गरिमयी उपस्थिति रही।
अतिथि कवि के रूप में वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा की मनोहर ग्रुप ऑफ कंपनीज एंड इंस्टीट्यूशंस लखनऊ उत्तर प्रदेश को मैं इस खूबसूरत आयोजन के लिए कोटि कोटि धन्यवाद देता हूं साथ साथ इतने विशाल कार्यक्रम में अनेक रचनाकारों को जोड़ना और अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन कराना एक अद्भुत और गौरव पूर्ण कार्य है। उन्होंने आगे कहा कि इस देश में आज अनेक वृद्ध आश्रमों का निर्माण हो रहा है बड़े ही चिंता का विषय है इस और सभी रचनाकारों को ध्यान देना होगा। आज जो युवा अपने बुजुर्गों को वृद्ध आश्रम भेज रहे हैं कल वह दिन दूर नहीं कि उनको भी उनके बच्चे वृद्ध आश्रम की राह दिखाएंगे। गौरतलब है कि कवि अशोक गोयल निस्वार्थ साहित्य सेवा में 38 वर्ष से लगे हुए हैं और आज राष्ट्रीय ही नही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य में एक विशेष पहचान बनाए हुए हैं।उनको अनेक अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। नित रचनाकारों को एक सूत्र में जोड़ कवि सम्मेलन कराने और उनको सम्मानित कर उत्साहवर्धन से उनको ऊंचाइयों प्रदान करना प्रमुख कार्य रहा है। आज कवि अशोक गोयल का नाम साहित्य के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page