M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

मध्यप्रदेश के जज के साले का नहीं लगा अभी तक पता, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट गंगापुल के पास मध्यप्रदेश के जज के साला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। अमरोहा व हापुड़ जिले की पुलिस टीमें युवक की तलाश में जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार अक्षय गुप्ता सोमवार को अपने घर से निकला था। देर रात ब्रजघाट गंगा पुल के पास उसकी स्कूटी संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने जब आसपास तलाश की तो
गंगा पार गजरौला चौकी क्षेत्र में उसके कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए। इससे पुलिस और परिजनों में अलग-अलग आशंकाए उभर रही हैं। पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि युवक ने स्वयं गंगा में छलांग लगाई या कोई अन्य अप्रिय घटना हुई है। लापता युवक के जीजा राजकुमार गुप्ता मध्यप्रदेश में न्यायाधीश के पद पर
कार्यरत हैं और उनका निवास ब्रजघाट क्षेत्र में है। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी लोग मौके पर पहुंचकर लगातार तलाश में लगे हुए हैं।

ब्रजघाट चौकी प्रभारी इन्द्रकांत यादव ने बताया कपड़ों और मोबाइल मिलने वाला स्थान गंगा पार मेजरौला चौकी क्षेत्र में आता है, बावजूद गढ़ पुलिस अमरोहा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया गोताखोरों को भी लगाया जा रहा है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. It’s great seeing platforms prioritize responsible gaming alongside competition! The quick signup & security features on no1jl app are smart – building trust is key. Healthy competition and player protection? Count me in! 👍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page