M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 18 जुलाई: मिथुन राशि वालों की पार्टनर संग हो सकती है बहस, मीन राशि वाले करें सफेद वस्तु का दान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में राहु, मिथुन राशि में बुध हैं। कर्क राशि में मंगल और सूर्य हैं। सिंह राशि में शुक्र हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-
कुल मिलाकर स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आपको अभी भी आवश्‍यकता है। व्‍यवसाय और प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। आप जीवन में तरक्‍की कर रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है। पति-पत्‍नी में जो एक सानिध्‍य की कमी थी उसमें भरपूर सहयोग एक-दूसरे का मिलेगा। जीवन में आप बहुत आनंदित इन दिनों रहेंगे। मां काली की अराधना करें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करेंगे। व्‍यवसायिक स्थिति भी पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। लाल वस्‍तु का दान करना बेहतर होगा।



मिथुन-भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार चल रहा है। संतान पक्ष पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। व्‍यवसायिक तौर पर आप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। मां काली की अराधना करें।



कर्क-शारीरिक तापमान बढ़ा रहेगा। अक्रामकता पर काबू रखें। रक्‍तचाप की नियमित जांच कराएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। प्रेम गुस्‍से के हवाले हो जाएगा। व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठान पर भी लड़ाई-झगड़े का संकेत है। बस दो-चार दिन शांत होकर निकालें फिर बहुत अच्‍छा समय आपका आने वाला है। बजरंग बली की अराधना करें।



सिंह-पराक्रम रंग लाएगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। नेत्र विकार, सिरदर्द, साझेदारी में समस्‍या रहेगी। फिर भी व्‍यापार अच्‍छे से निभा ले जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। पीली वस्‍तु पास रखें।



कन्‍या-धनागमन होता रहेगा। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। शनिदेव की अराधना करें।



तुला-नायक-नायिका की तरह चमकते दिख रहे हैं। रोजी-रोजगार में तरक्‍की होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। कुल मिलाकर अच्‍छा समय है। भगवान शिव की अराधना करें।



वृश्चिक-खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम पूरा-पूरा साथ नहीं देगा। प्रेम और व्‍यापार भी मध्‍यम दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।



धनु-स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। व्‍यापारिक तौर पर आप अच्‍छे दिख रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। कुल मिलाकर व्‍यापार अच्‍छा है लेकिन बाकी चीजें मध्‍यम रहेंगी। पीली वस्‍तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-व्‍यापारिक तौर पर अच्‍छा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है। प्रेम की स्थिति भी काफी अच्‍छी है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बाकी चीजें दिन ब दिन सुधर रही हैं। मां काली की वंदना करें।

कुंभ-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बढ़िया है। प्रेम बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई चीजें जुड़ेंगी। हरी वस्‍तु पास रखें। मां काली की वंदना करें।

मीन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। मां काली के मंदिर में कोई सफेद वस्‍तु का दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page