बीएसए ने रोका 23 बीएलओ प वेतन-मानदेय, होगी एफआईआर – डीएम

हापुड़ ।
जिले में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) में गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिले के 23 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने अब तक अपना कार्य प्रारंभ नहीं किया था, जिसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रितु तोमर ने कड़ी कार्रवाई की है। सभी 23 बीएलओ का मानदेय और वेतन रोक दिया गया और उन्हें नोटिस जारी किए गए।
एसआईआर-2026 का कार्य 4 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था। बीएलओ को घर-घर जाकर प्रपत्र एवं निर्वाचन गणना से जुड़े दस्तावेज वितरित करने थे, लेकिन कई बार संपर्क और निर्देश देने के बावजूद इन्होंने अपना कार्य प्रारंभ नहीं किया। इससे निर्वाचन कार्य प्रभावित होने लगा।
बीएसए रीतु तोमर ने बताया कि वर्तमान में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 बीएलओ द्वारा कार्य आरंभ नाहीं करने व निर्वाचन गणना प्रपत्र वितरित नहीं करने के कारण जनपद के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों व इंटर कालेजों में तैनात शिक्षक अनिता जौनवार, गीता, दीप शिखा, गीता शुक्ला, रेनू, सर्वेश कुमारी, संदीप पाटिल, नैयगर जमाल, इजहार, रेनू, अंकुर त्यागी, सपना सिंह, निधि, प्रतीक भारती, अंशुल कुमारी, शालू त्यागी, सरिता चौधरी, सरिता देवी, सुधा चौधरी, प्रमोद कुमार व शिक्षा मित्र रीमा का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश जारी किये है।












