ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

श्री पंचायती गौशाला प्रबंध समिति चुनाव: संजीव कुमार व महेंद्र कुमार शर्मा के बीच होगा कड़ा मुकाबला, 22 सदस्यों के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में

हापुड़।

श्री पंचायती गोशाला की प्रबंध समिति के लिए
अब कनिष्ठ उप-प्रधान और 22 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। जबकि तीन ने सदस्य पद से अपना नामांकन वापस ले लिया है। इन पदों के लिए 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

प्रबंध समिति के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी का समय था। आठ पदों पर कोई दूसरा नामांकन न होने के बाद शहर के कई गणमान्य

लोगों ने शेष बचे पद व सदस्यों के लिए निर्विरोध निर्वाचन का प्रयास किया, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम तक भी सफलता हाथ नहीं लग सकी।

चुनाव अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कनिष्ठः उप-प्रधान पर संजीव कुमार व महेंद्र कुमार शर्मा के बीच चुनाव होगा। जबकि, 22 सदस्यों के लिए अजय कुमार सिंहल, पुरुषोत्तम कुमार गर्ग, महेंद्र कुमार, शरद कुमार गर्ग, विनोद कुमार, दिनेश सिंहल, अतुल कंसल, सचिन गुप्ता, मोहित गुप्ता, अरुण कुमार गर्ग, राजीव वर्मा, अविन गोयल, जगदीश प्रसाद, दीपक कुमार गोयल, विरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, विरेंद्र कुमार गर्ग, नवीन कुमार गर्ग, संजीव शर्मा, अंकित कुमार शर्मा, मधुर कंसल, याशी बंसल, प्रदीप कुमार गोयल, नीरज जैन, ऋतिक गर्ग, मोतीलाल और अंकुर कंसल चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को एसएसवी इंटर कॉलेज में चुनाव होगा।

ये प्रत्याशी निर्विरोध जीते

प्रधान पद पर सुरेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उप-प्रधान पर राजीव गर्ग, मंत्री पर सचिन गोयल, वरिष्ठ उपमंत्री पर वैभव गुप्ता, कनिष्ठ मंत्री पर विभोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पर संजीव अग्रवाल, लेखा निरीक्षक पर विपुल अग्रवाल और उप लेखा निरीक्षक पर अनुज कुमार गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पर्चा खरीदने के बाद भी इनमें से किसी के सामने दूसरे गुट के लोग नामांकन दाखिल नहीं कर सके।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page