व्यापारी से 64 लाख की लूट के आरोपी बदमाश को रिमांड पर लेकर लूट के 60 हजार रुपए व एक्सयूवी कार बरामद

व्यापारी से 64 लाख की लूट के आरोपी बदमाश को रिमांड पर लेकर लूट के 60 हजार रुपए व एक्सयूवी कार बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर राजस्थान के चावल व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट के आरोपी बदमाश को पुलिस ने रिमांड पर लेकर लूट के 60 हजार रुपए व लूट की धनराशि से खरीदी गईं XUV-500 कार बरामद की।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर के चावल व्यापारी राकेश ने 31 जनवरी को हापुड़ स्थित एचडीएफसी बैंक से 64 लाख रुपये निकालकर बाइक से रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था। पिलखुवा फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद स्कूटी सवार तीन युवकों ने हथियारों के बल पर उससे 64 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए थे। वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक घायल बदमाश समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 44.37 लाख रुपये तमंचे और वाहन बरामद किए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि वारदात में शामिल बदमाश सिंभावली निवासी रोहन त्यागी को रिमांड पर लेकर लूट के 60 हजार रुपए व लूट की धनराशि से खरीदी गईं XUV-500 कार बरामद की।












