M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सिम्भावली क्षेत्र में एक बार फिर दिखा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

नहर पटरी पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

सिंभावली के भोवापुर में नहर पटरी पर तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग वीडियो के आधार पर जांच करने की बात कह रहा है। सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी युवक सोमवार की रात अपने दो भाइयों के साथ मेरठ से कार द्वारा लौट रहा था। इस दौरान नहर किनारे तेंदुआ दिखाई देने से उनके होश उड़ गए। युवक का दावा है कि उसने हिम्मत जुटाकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पहले आठ जून को भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत और बढ़ गई है। वहीं, सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा के जंगल में वन विभाग ने कई सप्ताह से पिंजरा लगाया हुआ है, लेकिन इसके बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा गया है। वन रेंजर करनसिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है, जिसमें तेंदुए की पुष्टि होने पर नहर पटरी वाले जंगल में पिंजरा लगवाया जाएगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page