ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेस से जुड़े नए सदस्य ,ईमरान मंसूरी बने ओबीसी विभाग कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष

आम जनता के हक की लड़ाई को कांग्रेस धरातल पर लड़ रही हैं पूरी मजबूती के साथ – कांग्रेस

हापुड़। गुरुवार की रात को भी कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर में गली गली लोगों के बीच पहुंचे। जहां दिल्ली गेट पीर बहाउद्दीन निवासी ईमरान मंसूरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ओबीसी विभाग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी ने इमरान मंसूरी को शहर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर मनोनयन पत्र सौंपा हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सदस्य को बधाई देकर स्वागत किया हैं। ओबीसी विभाग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी ने कहा हैं कि देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जो आम जनता के हक की लड़ाई को धरातल पर पूरी मजबूती के साथ लड़ रही हैं। जिससे प्रभावित होकर कांग्रेस से नए लोग जुड़ रहे हैं।
मनोनयन पत्र देने वालो में सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग,शहर कांग्रेस महासचिव फिरोज कुरैशी,शहर कांग्रेस सचिव व कार्यालय प्रभारी भरतलाल शर्मा,नावेद, उवेद,चिपकम आदि लोग उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page