हापुड़ निवासी एकलव्य सिंह सहारा भाकियू युवा के पश्चिमी उ.प्र. के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत,

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एकलव्य सिंह साहरा, पुत्र श्री अमरजीत सिंह साहरा “युवा प्रदेश अध्यक्ष – पश्चिमी उत्तर प्रदेश” के पद पर मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उनके निरंतर सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति समर्पण और किसान हित में सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है।
प्रदेश नेतृत्व ने अपेक्षा व्यक्त की है कि एकलव्य सिंह साहरा संगठन की विचारधारा एवं चौ. राकेश टिकैत जी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि “संगठन को ऐसे ऊर्जावान और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है, जो किसान हित को सर्वोपरि रखकर कार्य करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि एकलव्य सिंह साहरा अपने अनुभव और समर्पण से संगठन को नई दिशा देंगे।”













choose discreet weed shipping for privacy and secure orders