शहीद स्मारक पर कुत्तों ने हिरण के बच्चे पर हमला कर किया घायल, हुई मौत

शहीद स्मारक पर कुत्तों ने हिरण के बच्चे पर हमला कर किया घायल, हुई मौत
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ के एक गांव स्थित शहीद स्मारक पर कुत्तों के झुंड ने हिरन के बच्चें पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के मुजफ्फरा बागड़पुर में
हिरण का बच्चा आबादी वाले क्षेत्र में आ गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वनकर्मी ने ग्रामीणों को निर्देश दिया कि वे बच्चे को गांव से बाहर जंगल की ओर भगा दें। जिससे ग्रामीणों ने बच्चे को गांव स्थित शहीद शोभित शर्मा के स्मारक परिसर में स्मारक के अंदर पहले से मौजूद कुत्तों के झुंड ने हिरण के बच्चे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों ने रोष व्याप्त है।












