HapurNewsUttar Pradesh
किसान के घेर में निकला 15 फुट लम्बा विशालकाय अजगर,मचा हड़कंप

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में किसान के घेर में गुरुवार सुबह 15 लम्बा विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम पावटी मुरादपुर निवासी किसान राजेन्द्र के घर में के पास बने घेर में गुरुवार सुबह 15 फुट लम्बा विशालकाय अजगर टीन शेड के बीच में आराम कर रहा था, जैसे ही किसान की निगाह उस पर पड़ी,तो हड़कंप मच गया।
आनन फानन में किसान ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।












