गंगा एक्सप्रेसवे के पीएम द्वारा लोकार्पण पर हापुड़ के ग्राम भैना में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था, लाईव प्रसारण होगाडीएम व एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

गंगा एक्सप्रेसवे के पीएम द्वारा लोकार्पण पर हापुड़ के ग्राम भैना में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था, लाईव प्रसारण होगाडीएम व एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर हापुड़ जिलें के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना
सदरपुर इंटरचेंज (एक्सप्रेसवे के उतार-चढ़ाव) पर भी भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें पांच हजार लोगों के बैठने व लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी भी शामिल होंगे। मंगलवार देर शाम डीएम कविता मीणा व एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने मौके पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व पीएम मोदी व सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण बुधवार को पीएम मोदी हरदोई से करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित 12 जिलों से होकर गुजरेगा। इससे 500 से अधिक गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
एक्सप्रेसवे के साथ ही उद्योगों को दिए जा रहे बढ़ावे से हजारों लोगों को मिलने वाले रोजगार सहित अन्य मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है। इसलिए एक्सप्रेसवे के किनारे के सभी जिलों में लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए जगह चिन्हित की गई हैं। इस स्थान को फूलों से सजाने के अलावा टैंट भी लगाया जाएगा। जहां लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुनेंगे। साथ ही जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र को मिलने वाले लाभ और सरकार की योजनाओं का बखान करेंगे।
डीएम कविता मीना का कहना है कि जिले में भैना सदरपुर इंटरचेंज पर लाइव प्रसारण को लेकर कार्यक्रम होगा, इसमें सभी जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बुधवार को डीएम व एसपी नै कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।












Solid article! I completely agree with your point of view. Your expertise really shows in this article. I also recommend visiting 爱思助手下载 for anyone interested in this area. Highly recommended reading.