M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

देवेंद्र जाटव बने वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष

हापुड़(अमित मुन्ना)।

हापुड़। शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने वार्ड संख्या 8 के अजगरपुरा मोहल्ले में एक बैठक आयोजित की। बैठक में मोहल्ला अजगरपुरा के निवासी देवेंद्र कुमार जाटव को वार्ड संख्या 8 का वार्ड अध्यक्ष मनोनित किया गया हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जाटव को मनोनयन पत्र सौंपकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया हैं। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर हैं। कांग्रेस के समय में जो गैस सिलिंडर 350 रुपए का मिला करता था भाजपा के राज में आज वही गैस सिलिंडर 850 रुपए का मिल रहा हैं। कांग्रेस सरकार में जो सरसो का तेल 150 रुपए लीटर मिला करता था भाजपा के राज मे आज वहीं सरसो का तेल 200 रूपये लीटर आम जनता को मिल रहा हैं। इस महंगाई से आम जनता त्रस्त हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि देश मुश्किल हालातों में हैं देश में मुश्किल भरे हालातों को बदलने के लिए देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को लाना ही होगा। देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस को बड़ी आशा के साथ सत्ता में देखने के लिए आतुर हैं।
मोहल्ला अजगरपुरा में लोगों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व विधायक गजराज सिंह ने मोहल्ले के लोगों के लिए पंखे लगवाने का एलान भी किया हैं।
कार्यक्रम का संचालन शहर सचिव व पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने किया।
इस दौरान शहर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,सेवादल उपाध्यक्ष अनूप कुमार कर्दम,शहर सचिव कुसुमलता,शहर सचिव व पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव आर.के.गर्ग,शहर सचिव तातेश्वर त्यागी,नत्थू सिंह,रामगोपाल, चंदा,मुन्नीलाल,धर्मवीर,टिंकू,जितेंद्र,राहुल,ललित कुमार,सुनील,महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page