यात्रियों को लेकर जा रही महिला कडेक्टर ने यात्री व उसके परिजनों पर लगाया लूट का आरोप

हापुड़।
कार्तिक माह के गढ़मुक्तेश्वर में लगे गंगा मेले में सवारियों को लेकर गई हापुड़ डिपो की महिला परिचालक के साथ एक युवक और उसके परिवार ने मारपीट कर दी। आरोपी कानों का कुंडल और सवारियों के किराये के 14 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन लूटपाट का मुकदमा दर्ज नहीं होने की वजह से अब महिला परिचालक की ड्यूटी खतरे में आ गई है। इसलिए महिला ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव गोयना निवासी रजनी हापुड़
डिपो में परिचालक के पद पर तैनात है। बीती 4 नवंबर को वह हापुड़ डिपो से सवारियों को लेकर मोदीनगर मार्ग पर गई थी। महिला परिचालक का आरोप है कि मोदीनगरं क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक परिजन के साथ बस में गढ़मुक्तेश्वर मेले में आया था। जब उन्होंने बस खाली करने के लिए कहा तो आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। उनके कान का कुंडल और सवारियों के किराये के 14 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












