HapurNewsUttar Pradesh
भाकियू संघर्ष अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पाकिस्तान नंबर से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा को लेकर सीओ को सौंपा ज्ञापन

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र निवासी वभाकियू संघर्ष अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पाकिस्तान नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है,जिसको लेकर पदाधिकारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा हैं।
जानकारी के अनुसार गढ़ क्षेत्र निवासी वभारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरणजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है।मामले को लेकर सोमवार को यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नितेश पंडित ने एडीएम संदीप कुमार व सीओ स्तुति सिंह को ज्ञापन सौंपाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। साथ ही सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।











