ATMS College of Education Menmoms
HapurNews

हापुड़ में लूट करनें वाला दस हजार का ईनामी गैंगस्टर बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगनें से हुआ घायल

हापुड़ (अनूप सिन्हा)।

कांवड़ियों की सुरक्षा हेतू चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाईकसवार बदमाश को गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश दस हजार का ईनामी व हापुड़ देहात क्षेत्र में लूट.का वांछित है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है।
जिसके कब्जे से एक तमंचा मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस, पेशन बाइक बरामद हुई हैं।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने प्रारम्भिक पूछताछ में अपना नाम तसव्वर उर्फ बिल्लू पुत्र तैमूर निवासी किठौर जनपद मेरठ बताया है।
गिरफ्तार बदमाश थाना हापुड़ देहात से लूट के अभियोग में वांछित चल रहा था व इसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार बदमाश पर जनपद हापुड़/मेरठ में लूट/चोरी/गैंगस्टर एक्ट आदि के करीब डेढ़ दर्जन दर्ज है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page