News
साइबर ठगों ने युवक से की 76 हजार रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

साइबर ठगों ने युवक से की 76 हजार रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में अचपलगढ़ी निवासी अशोक से साइबर ठगों ने होम क्रेडिट एप के माध्यम से लोन बंद कराने के नाम पर 76,643 रुपये ठग लिए। ये ठग लोगों की जानकारी की कमी का फायदा उठाते हैं।
पुलिस के अनुसार, अशोक ने 85,600 रुपये का लोन लिया था और सात किस्तें चुका दी थीं। लोन बंद करने के लिए एप का विकल्प चुनने पर एक कॉल आई, जिसमें फर्जी यूपीआइ आइडी पर पैसे भेजने को कहा गया। युवक ने पैसे भेज दिए, लेकिन लोन बंद नहीं हुआ। जांच में पता चला कि राशि यूको बैंक में आदर्श गौतम के खाते में गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।












