fbpx
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

पुल के नीचे एक महिला का शव खून से लथपथ मिला

पुल के नीचे एक महिला का शव खून से लथपथ मिला

गाजियाबाद

वेव सिटी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे सुंदरदीप कॉलेज के पास मंगलवार को एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव के पास से कोई कागजात बरामद नहीं होने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी.

खून से लथपथ मिला महिला शव

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है. वहीं, पुलिस मामले को सड़क हादसा मान रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. मंगलवार सुबह मसूरी पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच सुंदरदीप कॉलेज के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे एक महिला का शव पड़ा मिला।

करीब 35 साल है महिला की उम्र

घटना दूसरे थाना क्षेत्र में होने के कारण पुलिस ने वेव सिटी पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की उम्र करीब 35 साल है.

महिला की शिनाख्त के हो रहे प्रयास

एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक कार भी क्षतिग्रस्त मिली। इससे सड़क हादसा होना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page