ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

ड्यूटी पर ना आने वाले तीन रोडवेजकर्मियों की सेवा समाप्त

हापुड़।

बिना सूचना दिये लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के तीन चालक परिचालकों की एआरएम ने सेवा समाप्त कर दी है। वहीं पांच चालक -परिचालकों को नोटिस जारी किए हैं।

एआरएम द्वारा संविदा चालक राशिद अली, भूषण कुमार, परिचालक सचिदानंद की सेवा समाप्त कर दी गई है। जबकि संविदा चालक देवराज, शैतान सिंह, परिचालक राहुल, संतोष कुमार और अनुज सिंह को नोटिस जारी किया गया है। इन्हें एक सप्ताह के अंदर ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। अन्यथा इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।

एआरएम हापुड़ डिपो रणजीत सिंह ने बताया जो चालक परिचालक ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश के बावजूद लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे तीन संविदा चालक परिचालकों की सेवा समाप्त की गई है। पांच को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

ड्यूटी ज्वाइन के आदेश पर भी नहीं सुधरे तीनों ः हापुड़। हापुड़ डिपो

के एआरएम ने जिन तीन चालक परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी है उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए, फिर भी उक्त कर्मचारियों ने ड्यूटी को ज्वाइन नहीं किया। अब, इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page