मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहे दो मनचलें अधेड़ों को भीड़ ने पकड़ पीटते हुए पुलिस को सौंपा

मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहे दो मनचलें अधेड़ों को भीड़ ने पकड़ पीटते हुए पुलिस को सौंपा
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में दिनदहाड़े शुक्रवार को दो मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ व बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे दो मनचलें अधेड़ों को भीड़ ने पकड़ लिया और पीटते हुए पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर हापुड़ के सिकंदर गेट स्थित पानी की टंकी के नीचे 6 व 8 साल की दो मासूम बच्चियां अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी कोटला मेवतियान निवासी दो अधेड़ व्यक्ति वहां पहुंचे और
बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगेलोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। भीड़ ने उनकी पिटाई की।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ मामले की जांच शुरू कर दी है।












