fbpx
News

उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन में किसान,मज़दूर,व्यापारी व आम आदमी सभी वर्ग महँगाई से परेशान हैं- विधायक पंकज मलिक

हापुड़।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी डॉ.ललित शर्मा के निवास पर समाजवादी पार्टी के चरथावल विधानसभा से विधायक व उत्तर प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्य पंकज मलिक का स्वागत किया गया।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक पंकज मलिक ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन में किसान,मज़दूर,व्यापारी व आम आदमी सभी वर्ग महँगाई से परेशान हैं! उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में जी जान से जुट जाने के लिए कहा तथा पार्टी को बूथ स्तर पर मज़बूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए।


स्वागत करने में एक वरिष्ठ नेता जयंत त्यागी,मयंक त्यागी,नाज़िम चौधरी,अमित शर्मा,राजीव चौधरी,परवेज़ अली,रविंद्र यादव,सन्नी पाँचाल,नितिन चौधरी,मुस्तकीम अल्वी, अनुज सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page