ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव और जिला प्रभारी टुक्की मल खटीक का कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव और जिला प्रभारी टुक्की मल खटीक का कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

हापुड़

हापुड़। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारी (हापुड़ ) टुक्की मल खटीक और नवनियुक्त प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी (हापुड़) पुरुषोत्तम नागर मुख्य अतिथि के तौर पर हापुड़ में पधारे। जहां स्वर्ग आश्रम रोड स्थित RG सुमंगलम फार्म हाऊस में कांग्रेस जनों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर भी सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव व जनपद हापुड़ के प्रभारी टुक्की मल खटीक ने कांग्रेस जनक के साथ एक बैठक की और कहा कि 20 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सहारनपुर से “यूपी जोड़ो यात्रा” की शुरुआत हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहारनपुर के मां शाकुंभरी देवी मंदिर से पादुत्रा की शुरुआत करेंगे और प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर लोगों को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये पदयात्रा लोगों को जोड़ने की यात्रा हैं। इस यात्रा में हजारों पदयात्री प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और रास्ते में आने वाले हर महापुरुष, स्वतंत्रता सैनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हर धार्मिक जगहों पर जाकर दर्शन भी करेंगे।

प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं, युवाओं और किसानों की लड़ाई लड़ी हैं और इसी लड़ाई के साथ कांग्रेस प्रदेश में “यूपी जोड़ो” यात्रा करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए “यूपी जोड़ो यात्रा” में हिस्सा जरूर ले, क्योंकि ये यात्रा लोगों को आपस में जोड़ने की यात्रा हैं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस जन सहारनपुर से शुरू होने जा रही पदयात्रा में शिरकत जरूर करें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को कांग्रेस की संस्कृति और विचारधारा से अवगत कराना हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही पदयात्रा में हापुड़ से भारी संख्या में कांग्रेस जन सहारनपुर मां शाकुंभरी देवी के मंदिर में पहुंचेंगे और कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय पदयात्रा को कामयाब बनाएंगे। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हो रही कांग्रेस की “यूपी जोड़ो यात्रा” प्रदेश में ऐतिहासिक यात्रा साबित होगी। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर आशाराम शर्मा, पीसीसी सदस्य नरेश कुमार भाटी, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, हरी प्रकाश यादव, सुनील यादव, वाई के शर्मा, आईसी शर्मा, शिवम, दीपक मोघे, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, अनूप कर्दम गुलफाम कुरैशी, सीमा शर्मा, मनोज शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सुबोध शास्त्री, अनवार अहमद, भरतलाल शर्मा, हृदय प्रकाश, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम आदि लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page